20 Apr 2024, 16:37:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राष्ट्रपति कोविंद फिलीपीन्स एवं जापान के दौरे पर रवाना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 17 2019 12:53PM | Updated Date: Oct 17 2019 12:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद फिलीपीन्स एवं जापान के आधिकारिक दौरे पर गुरुवार को रवाना हो गए। पिछले 13 वर्षों के दौरान भारत के राष्ट्रपति का फिलीपीन्स का यह पहला आधिकारिक दौरा होगा। कोविंद के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर यह जानकारी दी गयी। ट्वीट के मुताबिक राष्ट्रपति जापान के सम्राट नारूहितो के राज्याभिषेक समारोह में शामिल होंगे। कोविंद फिलीपीन्स के राष्ट्रपति रोड्रिगो रोआ दुतेर्ते के निमंत्रण पर 17 से 21 अक्टूबर तक फिलीपीन्स की यात्रा पर रहेंगे।
 
यह यात्रा दोनों देशों के राजनयिक संबंधों की स्थापना के 70वीं वर्षगांठ के मौके पर हो रही है। राष्ट्रपति  दुतेर्ते के साथ द्विपक्षीय बैठक में भाग लेंगे। इस दौरान दोनों देशों के बीच आतंकवाद को लेकर सहयोग तथा द्विपक्षीय सैन्य सहयोग बढ़ाने के बारे में भी चर्चा होगी। वह एक व्यापारिक एवं सामुदायिक कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे। दोनों देशों के बीच निवेश एवं व्यापार में वृद्धि को लेकर भी चर्चा होगी। मनीला में भारतीय समुदाय के करीब 15 हजार लोग रहते हैं।
 
कोविंद प्रवासी भारतीयों के अलावा भारत में उपचार कराने वाले फिलीपीन के नागरिकों से भी मिलेंगे। कोविंद 21 अक्टूबर को जापान की राजधानी टोक्यो पहुंचेंगे। वह भारत एवं जापान के बीच सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक संबंधों को रेखांकित करने  के लिए एक बौद्ध मंदिर में दर्शन करने जाएंगे और बोधगया के पवित्र  बोधिवृक्ष का पौधा रोपेंगे। वह 22 तारीख को अन्य राष्ट्राध्यक्षों के साथ ही जापान के सम्राट के रूप में नारुहितो के राज्याभिषेक से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे और सम्राट द्वारा आयोजित राज भोज में शामिल होंगे।
 
अगले दिन 23 तारीख को श्री कोंिवद जापान के प्रधानमंत्रीशिंजो आबे द्वारा विदेशी राष्ट्राध्यक्षों के सम्मान में आयोजित शासकीय भोज में शामिल होंगे। वह दोपहर बाद बुलेट ट्रेन में सवार होकर टोक्यो से करीब 230 किलोमीटर दूर एक औद्योगिक नगर काकेनावा भी जाएंगे। राष्ट्रपति प्रवासी भारतीय समुदाय एवं कारोबारी घरानों के संयुक्त सहयोग से बनाये जा रहे योग एवं ध्यान केन्द्र सिएरा सोतो की आधारशिला भी रखेंगे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »