20 Apr 2024, 15:15:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

WhatsApp पर पुलिसकर्मी को GF समझकर करता रहा मैसेज - हुआ गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 17 2019 11:38AM | Updated Date: Oct 17 2019 11:42AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली के मुंडका इलाके में पुलिस ने एक लुटेरे को अपने जाल में फंसा कर उसे गिरफ्तार किया। इस शख्स पर कैब लूटने का आरोप था जिसके पुलिस ने आरोपी की गर्लफ्रेंड से मिलकर उसको गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछाया।
 
रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली के मुंडका इलाके में कुछ चोरों ने एक कार लूट ली थी। अब पुलिस के पास जब इसकी शिकायत पहुंची, तो जांच शुरू हो गई। पुलिस के हाथ इन चोरों में एक चोर सोमवीर का कॉल रिकॉर्ड लग गया। वो बराबर अपनी गर्लफ्रेंड से बात करता रहता था। पुलिस ने कॉल डिटेल्स निकाली और उसकी गर्लफ्रेंड तक पहुंच गई।
 
फिर उस लड़की का मोबाइल जब्त कर लिया गया। एक महिला पुलिस कॉन्स्टेबल ने सोमवीर की गर्लफ्रेंड के रूप में उससे बात करनी शुरू कर दी। वॉट्सऐप मैसेज पर उसे ये भरोसा दिलाया कि वो अपनी गर्लफ्रेंड से ही बात कर रहा है। बातों-बातों में ये कहा कि वो उससे मिलना चाहती है। दोनों ने मिलने के लिए जगह और वक्त डिसाइड किया। तय समय और जगह पर पुलिस सादे कपड़ों में तैनात हो गई। जैसे ही सोमवीर वहां पहुंचा, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »