28 Mar 2024, 14:41:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

GOOD NEWS : दिवाली से सस्‍ते होंगे प्‍याज - कीमतों में तेजी थमी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 16 2019 1:25PM | Updated Date: Oct 16 2019 2:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्याज की बढ़ती कीमतों से लोगों को फिलहाल राहत मिलती नहीं दिख रही है। सरकार ने कहा कि प्याज की कीमतों में तेजी थम गई है। प्याज के उत्पादक राज्य महाराष्ट्र में भारी बारिश और बाढ़ का असर शहर के सब्जी बाजार पर पड़ा है। प्याज का दाम तेजी से बढ़ रहा है। आवक कम होने के कारण पिछले दो दिनों में प्याज का भाव 40 से 50 रुपए किलो हो गया है। 20 दिनों में भाव 20 किलो तक बढ़ गया है। कारोबारी बताते हैं कि दिवाली से पहले प्याज सस्ता हो सकता है। प्याज और टमाटर की खुदरा कीमतें आपूर्ति की कमी के कारण दिल्ली-एनसीआर के बाजार में महंगे बने हुए हैं।
 
पिछले हफ्ते टमाटर के दाम 80 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच गए थे, जबकि प्याज की कीमत 60 रुपए प्रति किलोग्राम थी। दलहन, प्याज, टमाटर और तिलहन जैसे आवश्यक खाद्य पदार्थों के संबंध में कार्टेलाइजेशन (व्यापरी समूहों की परस्पर गुटबंदी), जमाखोरी, सट्टा व्यापार आदि की निगरानी के लिए गठित समूह की 18 वीं बैठक यहां उपभोक्ता मामलों के विभाग के सचिव, अविनाश के श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में कृषि मंत्रालय, खुफिया ब्यूरो, दिल्ली पुलिस, नाफेड, डीजीएफटी, विदेश मंत्रालय, दिल्ली सरकार के प्रतिनिधि शामिल हुए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »