29 Mar 2024, 00:10:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राष्ट्रपति फिलीपीन्स, जापान की यात्रा पर जाएंगे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 15 2019 1:13AM | Updated Date: Oct 15 2019 1:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद 17 से 23 अक्टूबर तक फिलीपीन्स एवं जापान की यात्रा पर जाएंगे तथा जापान के सम्राट नारूहितो के राजतिलक समारोह में शामिल होंगे। विदेश मंत्रालय ने आज यहां बताया कि कोविंद फिलीपीन्स के राष्ट्रपति रोड्रिगो रोआ दुतेर्ते के निमंत्रण पर 17 अक्टूबर का मनीला जाएंगे। यह यात्रा दोनों देशों के राजनयिक संबंधों की स्थापना के 70वीं वर्षगांठ के मौके पर हो रही है। 

राष्ट्रपति दुतेर्ते के साथ द्विपक्षीय बैठक में भाग लेंगे तथा एक कारोबारी एवं एक सामुदायिक कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे। कोविंद 21 अक्टूबर को जापान की राजधानी टोक्यो पहुंचेंगे। वह जापान के सम्राट के राजसिंहासन पर नारुहितो के आरूढ़ होने से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे राष्ट्रपति के सम्मान में स्वागत भोज आयोजित करेंगे। कोविंद भारत एवं जापान के बीच सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक संबंधों को रेखांकित करने के लिए एक बौद्ध मंदिर में दर्शन करने जाएंगे और बोधगया के पवित्र बोधिवृक्ष का पौधा रोपेंगे। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »