18 Apr 2024, 17:47:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राजनाथ ने आतंकवाद के मामले में अमेरिका की सराहना की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 12 2019 12:32AM | Updated Date: Oct 12 2019 1:17AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अमेरिकी सीनेटर टेड क्रूज तथा मैगी हसन ने आज यहां रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की और द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को और अधिक मजबूत बनाने के उपायों पर चर्चा की। बैठक के दौरान रक्षा मंत्री ने भारत-अमेरिकी साझेदारी में हुई प्रगति पर संतोष व्यक्त किया और द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को और अधिक मजबूत बनाने के उपायों पर चर्चा की। उन्होंने अमेरिका को विश्व का सबसे पुराना लोकतंत्र और भारत का सर्वाधिक महत्वपूर्ण तथा विश्वसनीय साझेदार बताया।

सिंह ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में भारत-अमेरिका सहयोग में काफी वृद्धि हुई है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि आने वाले वर्षों में दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी का विस्तार होगा। रक्षा मंत्री ने आतंकवाद से मुकाबला करने में अमेरिका द्वारा निभाई गई भूमिका की सराहना की। उन्होंने आतंकवाद का मुकाबला करने में अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ मिलकर काम करने की सरकार की वचनबद्धता को दोहराया। बैठक में भारत में अमेरिका के राजदूत केनेथ जस्टर और रक्षा मंत्रालय के अधिकारी शामिल हुए।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »