16 Apr 2024, 23:40:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

भारत और कोमोरोस करेंगे रक्षा, स्वास्थ्य और शिक्षा में सहयोग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 11 2019 7:31PM | Updated Date: Oct 11 2019 7:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत और अफ्रीकी देश कोमोरोस ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूती देते हुए शुक्रवार को रक्षा तथा स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग करने समेत छह सहमति पत्रों पर हस्ताक्षर किये। दोनों देशों के बीच कोमोरोस की राजधानी मोरोनी में उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडु और कोमोरोस के राष्ट्रपति अजाली असौमानी की मौजूदगी में छह क्षेत्रों में सहयोग करने संबंधी सहमति पत्रों पर हस्ताक्षर किये गये। इनमें रक्षा और स्वास्थ्य  के अलावा औषधि, कला और संस्कृति तथा शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग पर सहमति पत्र शामिल है। इनके अलावा दोनों के देशों के राजनयिक और आधिकारिक पासपोर्ट धारकों को बिना वीजा यात्रा की अनुमति देने से संबंधित सहमति पत्र भी हस्ताक्षर हुए। 

इस दौरान असौमानी ने नायडु को कोमोरोस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘आर्डर ऑफ द ग्रीन क्रीसेंट’ प्रदान किया। इससे पूर्व दो अफ्रीकी देशों की यात्रा के पहले चरण में कोमोरोस पहुंचे नायडु ने असौमानी के साथ द्विपक्षीय मामलों पर चर्चा की। शिष्टमंडल स्तर की बातचीत के दौरान नायडु ने जम्मू कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बताया जिसका कोमोरोस के राष्ट्रपति ने समर्थन किया। उप राष्ट्रपति ने कहा कि भारत के एक पड़ोसी देश के अलावा अन्य सभी पड़ोसी देशों के साथ मित्रवत संबंध हैं। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »