17 Apr 2024, 05:29:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मोदी सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 11 2019 12:44PM | Updated Date: Oct 11 2019 12:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। यदि आप केंद्र सरकार के कर्मचारी हैं तो आपके लिए एक अच्छी ख़बर है। सरकार ने हाउस बिल्डिंग एडवांस यानी एचबीए पर ब्याज दर कम कर दी है। केंद्र की मोदी सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट देते हुए घर खरीदने के लिए मिलने वाली अग्रिम राशि पर ब्याज दर घटा दी गई है। हाउस बिल्डिंग एडवांस (एचबीए) पर ब्याज दर 8.5 प्रतिशत से घटाकर 7.9 प्रतिशत कर दी है। केंद्रीय आवास एवं शहरी मंत्रालय द्वारा गुरुवार को जारी बयान में बताया गया कि नई ब्याज दर 1 अक्तूबर से लागू होगी। मंत्रालय ने बयान में कहा कि सरकारी कर्मचारियों के लिए नई ब्याज दर एक साल के लिए घटाई गई है और इसमें कर्ज ली गई रकम की कोई सीमा नहीं है।
 
जानकारों की मानें तो रियल एस्टेट सेक्टर की सुस्ती को दूर करने के लिए सरकार ने यह कदम उठाया है। गौरतलब हो कि निर्मला सीतारमण ने 14 सितंबर को ब्याज दर घटाने का ऐलान किया था। पिछले दिनों सीतारमण ने कहा था कि 'घरों की मांग में सरकारी कर्मचारियों का बड़ा योगदान होता है। इस फैसले से अधिक से अधिक सरकारी कर्मचारी नया घर खरीदने को प्रोत्साहित होंगे।'
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »