29 Mar 2024, 15:52:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

महिला बोलीं - बीजेपी विधायक ने मुझे पकड़ लिया और...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 8 2019 4:54AM | Updated Date: Oct 8 2019 4:54AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

धनबाद। बाघमारा से भाजपा विधायक ढुलू महतो और गिरिडीह के पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय समेत पांच लोगों पर कतरास थाना में यौन शोषण की दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है।  प्राथमिकी 4 अक्टूबर को दर्ज हुई है। भाजपा नेत्री ने ढुलू महतो के खिलाफ 10 माह पूर्व 23 नवंबर 2018 को दुष्कर्म की कोशिश की लिखित शिकायत दी थी। दस माह तक पुलिस ने FIR न दर्ज कर ढुलू महतो को बचाने की कोशिश की। इधर ढुलू के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास की शिकायत के एक दिन बाद 24 नवंबर को एक भाजपा कार्यकर्ता ने गिरिडीह के पूर्व सांसद रवींद्र के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास की कतरास पुलिस से शिकायत की थी। उन पर भी मुकदमा हो गया है।
 
झारखंड में बाघमारा के भाजपा विधायक ढुलु महतो और गिरीडीह के पूर्व सांसद रवींद्र पांडेय के खिलाफ पार्टी की महिला नेता और नवंबर 2018 में कतरास थाने में दी गई शिकायत के 10 महीने बाद अब जाकर इस मामले में केस दर्ज किया गया है। थाने में सुनवाई नहीं होने पर भाजपा नेत्री हाईकोर्ट पहुंच गई। याचिका पर सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने फटकार लगाई जिसके बाद पुलिस के आलाधिकारियों ने इस मामले में एक्शन लिया है। पीड़िता भाजपा नेत्री ने अपनी शिकायत में बताया है कि भाजपा विधायक ढुलु महतो ने उनके साथ क्या किया?
 
भाजपा नेत्री ने बताया कि विधायक के चंगुल से छूटकर वह गेस्ट हाउस से किसी तरह भागी और कतरास में अपने घर आ गई। आनंद शर्मा उस पर विधायक की बात मान लेने का दबाव डालते रहे। घटना के बाद विधायक उसको लगातार प्रलोभन देने लगे और आधी रात को फोन कर बर्बाद करने की धमकी भी देते रहे। भाजपा नेत्री ने कहा कि संबंध नहीं बनाने पर उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी गई।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »