29 Mar 2024, 19:13:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मोदी लहर में जीतने वाले 'धरना कुमार' को प्रियंका ने दी बड़ी जिम्‍मेदारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 8 2019 4:45AM | Updated Date: Oct 8 2019 4:45AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। कांग्रेस के विधानमंडल दल के नेता अजय कुमार लल्लू को प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही आराधना मिश्रा को विधायक दल की नेता बनाया जाएगा। आज कांग्रेस प्रदेश कमेटी इसका एलान करेगी। अजय कुमार लल्लू कुशीनगर जिले के तमकुहीराज विधानसभा से विधायक हैं।
 
बता दें कि राज बब्बर को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाए जाने की चर्चा लोकसभा चुनाव में शर्मनाक हार के बाद से ही चल रही थी। हालांकि राज बब्बर ने खुद इस्तीफे की पेशकश की थी। मगर पार्टी के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस्तीफा स्वीकार नहीं किया था। हालांकि कांग्रेस की नए चेहरे के लिए खोज जारी थी और इसमें अजय कुमार लल्लू का नाम सबसे आगे था।
 
कांग्रेस ने काफी मंथन के बाद यूपी की कमान अजय कुमार लल्लू को सौंपी हैं। इस बार यूपी की कमान ऐसे व्यक्ति को सौंपी गई जो जमीन से उठकर ऊपर आया है। वो ऐसा नेता नहीं है कि जो महज आला कमान की जी हुजूरी में लगे रहे। अजय कुमार ऐसे नेता है जिसे श्रमिक और मजदूर भी कहा जा सकता है। इतना ही नहीं कांग्रेस सूत्रों की मानें तो प्रदेश कांग्रेस कमेटी में युवाओं को ज्यादा ही तरजीह दी जाएगी। 
 
बता दें कि लल्लू के भविष्य को लेकर 2007 में ही भविष्यवाणी कर दी गई थी कि वह एक न एक दिन बड़ा नेता बनेगा। तब लल्लू कांग्रेस नही बल्लिक निर्दल उम्मीदवार थे। ये एक ऐसा नाम है जिसे इलाकाई लोग "धरना कुमार" के नाम से भी जानते, पहचानते हैं। वजह साफ है वह हमेशा से ही संघर्षशील रहे। तमाम मामलों में पुलिस की लाठियां खाईं पर जनहित के मुद्दे को छोड़ा नहीं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »