28 Mar 2024, 21:47:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पति कहता था मर जा...नाराज पत्नी टावर पर चढ़ गई और...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 8 2019 3:27AM | Updated Date: Oct 8 2019 3:27AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर के सदर बाजार थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला रोज-रोज के झगड़े से परेशान होकर  मोबाइल टावर पर चढ़ गई। महिला रोज- रोज के तानों से तंग आकर सोमवार सुबह मोबाइल के ऊंचे टावर पर चढ़ गई और पति तथा सुसरलीजनो के खिलाफ कारवाई करने की मांग करने लगी। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाकर-बुझाकर एक घंटे बाद महिला को मोबाइल टावर से नीचे उतार लिया। सदर बाजार थाना क्षेत्र के गांव चिनौर निवासी विनय का अपने पत्नी अर्चना से अक्सर विवाद होता था।सोमवार सुबह भी किसी बात पर दम्पत्ति के बीच विवाद शुरू हो गया।
 
जिसके बाद गुस्साई महिला जान देने के इरादे से मोबाइल टावर पर चढ़ गई और हंगामा करना शुरू किया दिया। महिला को टावर पर चढ़ा देख स्थानीय लोगो की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को समझाया और कार्यवाही करने का आश्वासन दिया, महिला मान गई। जिसके बाद महिला को सुरक्षित टावर से नीचे उतार लिया गया।
 
स्थानीय लोगो के अनुसार महिला ने प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद कुछ समय तक सबकुछ ठीक ठाक रहा। लेकिन उसके बाद दम्पप्ति के बीच विवाद होने लगा। वहीं, महिला का आरोप है कि पति और उसके ससुराल वाले बहुत परेशान करते है। दहेज की भी मांग करते है। पति कहता था मर जाओ। इसलिए वो जान देने के लिए मोबाईल टावर पर चढ़े गई थे। फिलहाल पुलिस ने महिला द्वारा लगाए गए आरोपो की जांच शुरू कर दी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »