19 Apr 2024, 14:11:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कोविंद, नायडू, बिरला ने दी विजयादशमी को बधाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 8 2019 2:55AM | Updated Date: Oct 8 2019 2:55AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उप राष्ट्रपति एम। वेंकैया नायडू और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने असत्य पर सत्य की जीत के उत्सव ‘विजयादशमी’ की देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। कोविंद ने विजयादशमी की पूर्व संध्या पर अपने बधाई संदेश में कहा,‘‘विजयादशमी के पावन अवसर पर, मैं सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं तथा उनके लिए सफलता, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना करता हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह पर्व असत्य पर सत्य की जीत का उत्सव है। यह हमें ईमानदारी और सच्चाई के मूल्यों पर जीने के लिए प्रेरित करता है। भगवान राम का जीवन इन मूल्यों का सार है, जो आज के दौर के साथ-साथ सदा-सर्वदा कायम रहेगा।’’ 

राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘मैं कामना करता हूं कि यह पर्व हमें राष्ट्र-निर्माण के लिए और एक ऐसे समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करे, जो जरूरतमंदों और वंचित लोगों की देखभाल करे।’’ नायडू ने शांति, सद्भावना और समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि दशहरा पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि राक्षसी प्रवृत्तियों के खिलाफ निरंतर संघर्ष करने और अच्छाइयों एवं सद्भावना को प्रोत्साहन देने की जरूरत है।

बिरला ने कहा, ‘‘दशहरे के पावन अवसर पर मैं सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। बुराई पर अच्छाई की जीत का यह पर्व साहस और त्याग का प्रतीक है तथा जीवन की प्रत्येक अवस्था में धर्म के मार्ग का अनुसरण करने की प्रेरणा देता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘भगवान राम सत्य, नैतिकता और ज्ञान के गुणों का प्रतिरूप हैं और हमें इस पावन दिवस पर उनसे प्रेरणा लेकर उनके वैश्विक प्रेम और बंधुत्व के संदेश को आत्मसात करना चाहिए। मेरी कामना है कि देश भर में दशहरे का पर्व हर्षोल्लास से मनाया जाये और यह समाज के सभी वर्गों में शांति और समृद्धि लाये।’’ 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »