29 Mar 2024, 02:29:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

TMC सांसद नुसरत जहां की दुर्गा भक्‍ती से मौलवी का खौला खून

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 7 2019 4:00PM | Updated Date: Oct 7 2019 4:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। शादी के बाद टीएमसी सांसद नुसरत जहां पहली बार नवरात्र के आठवें दिन दुर्गा पूजा में पहुँचीं। इस दौरान नुसरत के साथ उनके पति निखिल जैन भी नजर आए। तृणमूल कांग्रेस सांसद नुसरत जहां की दुर्गा पूजा मौलानाओं को नागवार गुजरी है। देवबंदी उलेमा ने नुसरत जहां पर निशाना साधता है। सहारनपुर के मुफ्ती असद कासमी ने नुसरत जहां की दुर्गा पूजा को इस्लाम के खिलाफ बताते हुए उन्हें अपना नाम बदलने की सलाह दी है। मुफ्ती कासनी ने नुसरत पर मुसलमान होकर इस्लाम को बदनाम करने का आरोप लगाया है। हालांकि नुसरत की ये तस्वीरें कुछ ट्रोलर्स को पसंद नहीं आई और उन्होंने धर्म पर बहस शुरू कर दी। मुफ्ती असद कासमी ने कहा कि इस्लाम को ऐसे लोगों की बिल्कुल जरूरत नहीं है जो मुस्लिम नाम रखकर इस्लाम और मुसलमानों को बदनाम कर रहे हैं। नुसरत जहां इस्लामिक धर्मगुरुओं के निशाने पर पहले भी आती रही हैं, इस्लामिक धर्मगुरुओं ने नुसरत जहां की बिंदी तथा सिंदूर लगाने को लेकर आलोचना की थी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »