18 Apr 2024, 13:11:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

बंगलादेश के स्वतंत्रता दिवस में शामिल होंगी सोनिया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 7 2019 12:38AM | Updated Date: Oct 7 2019 12:38AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी बंगलादेश की आजादी के 50 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित समारोह में हिस्सा लेंगी। कांग्रेस ने रविवार को यहां जारी बयान में कहा कि भारत की चार दिन की यात्रा पर यहां आई बंगलादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने गांधी को बंगलादेश की आजादी के 16 दिसम्बर को स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होने का न्योता दिया है। 

उन्होंने गांधी के साथ ही इस समारोह में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को भी शामिल होने का आमंत्रण दिया है। बयान में कहा गया है कि हसीना ने रविवार को गांधी को यह निमंत्रण उस समय दिया जब कांग्रेस अध्यक्ष एक प्रतिनिधिमंडल के साथ उनसे मिली। प्रतिनिधिमंडल में गांधी के अलावा पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह तथा प्रियंका गांधी वाड्रा भी शामिल थीं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »