नई दिल्ली। राफेल लड़ाकू विमान बनाने वाली कंपनी एमबीडीए का कहना है कि मीटिअर और स्काल्प मिसाइलों से लैस होने के चलते यह बेहद खतरनाक हो गया है। दोनों मिसाइलों से लैस राफेल भारत की सैन्य शक्ति को और मजबूत करेगा। एमबीडीए ने कहा, अत्याधुनिक मिसाइल से लैस राफेल भारत के लिए गेमचेंजर साबित होगा। राफेल दुश्मनों के गढ़ में अंदर तक जाकर प्रहार करने में सक्षम है। इसकी मारक क्षमता से भारत एशियाई क्षेत्र में मजबूत हवाई ताकत के तौर पर उभरेगा। राफेल विमान में तैनात मीटिअर और स्काल्प मिसाइलें वायुसेना को हवा से हवा में मार करने की अद्भुत क्षमता प्रदान करेंगी। ये दोनों मिसाइलें राफेल जेट का सबसे बड़ा आकर्षण हैं।