19 Apr 2024, 14:23:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

चुनाव से 14 दिन पहले राहुल गांधी गये बैंकॉक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 6 2019 1:17PM | Updated Date: Oct 6 2019 1:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। महाराष्ट्र और हरियाणा में 21 अक्तूबर को मतदान होंगे इस बीच राहुल गांधी ने बड़ा लिया है। राहुल छुट्टी मनाने के लिए बैंकाक रवाना हुए। राहुल का विदेश दौरा खड़े किये कई सवाल इसके पीठे की वजह अभी सामने नही आई है। इससे पहले 2015 में भी उनके बैंकॉक दौरे को लेकर सवाल खड़े किए गए थे। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनावों के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में भले ही का नाम है लेकिन उन्होंने खुद को प्रचार से अलग कर लिया है। वे अपने आप को संसदीय क्षेत्र वायनाड (केरल) तक सीमित रखेंगे। जवाहर यादव ने ट्विटर पर दावा किया है कि चुनाव से ठीक 10 दिन पहले राहुल गांधी बैंकॉक के लिए रवाना हो गए हैं।
 
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी ने कहा है कि वह विधानसभा चुनावों में प्रचार नहीं करेंगे। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से कहा कि वह खुद को अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड (केरल) तक सीमित रखेंगे। राहुल गांधी विदेश गए हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि राहुल गांधी बैंकॉक गए हैं। राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव में हार के बाद पार्टी अध्यक्ष के पद से इस्तीफा देते हुए नाराजगी जाहिर की थी। राहुल गांधी इस बात से नाराज़ हैं कि वो पार्टी के अध्यक्ष तो रहे लेकिन कुछ सीनियर नेताओं ने उनका साथ नहीं दिया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »