19 Apr 2024, 10:01:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पूर्वात्तर राज्यों, बंगाल में भारी बारिश के आसार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 6 2019 12:51AM | Updated Date: Oct 6 2019 12:51AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पुणे। असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय इलाके, सिक्किम, मध्य महाराष्ट्र, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर अगले 24 घंटे के दौरान भारी वर्षा होने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड मे अलग-अलग स्थानों में इस दौरान 30-40 किलोमीटर की तेज गति तक हवा चल सकती है। वज्रपात के साथ, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, बिहार, झारखंड, पश्चिम उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, पश्चिम राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में गरज और कड़कती  बिजली के साथ आंधी-तूफान आने का अनुमान है। दक्षिण पश्चिम मानसून रायलसीमा और उत्तर आंतरिक कर्नाटक में सक्रिय रहा। इस अवधि के दौरान अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में मानसून कमजोर रहा।

पिछले 24 घंटों के दौरान असम, मेघालय, पूर्वी राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, पंजाब, कोंकण, गोवा, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तेलंगाना और कर्नाटक में अलग-अलग क्षेत्रों में आंधी आई। इस अवधि के दौरान पश्चिम बंगाल के पर्वतीय क्षेत्र, सिक्किम, रायलसीमा और आंतरिक कर्नाटक में कई स्थानों पर तथा असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, जम्मू कश्मीर, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तटीय कर्नाटक और लक्षद्वीप में कुछ हिस्सों में बारिश हुयी। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल में गंगा के मैदानी इलाके, ओडिशा, झारखंड, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, गुजरात, तमिलनाडु, केरल और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में अलग-अलग हिस्सो में बारिश हुयी या फिर गरज के साथ छींटे पड़े। पश्चिम उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पश्चिम राजस्थान में मौसम शुष्क रहा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »