16 Apr 2024, 14:01:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

दुर्गापूजा की पूर्व संध्या पर कोविंद ने दी शुभकामनाएं और बधाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 5 2019 8:36PM | Updated Date: Oct 5 2019 8:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने दुर्गापूजा की पूर्व संध्या पर देशवासियों और विदेशों में रहने वाले सभी भारतीयों को शुभकामनाएं और बधाई दी है। कोविंद ने आज अपने संदेश में कहा,‘‘मैं दुर्गापूजा के शुभ अवसर पर भारत और विदेश में रहने वाले सभी नागरिकों को शुभकामनाएं और बधाई देता हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘दुर्गापूजा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह पूजा इस विश्वास को भी मजबूत करती है कि अंतत: सत्य और न्याय की जीत होती है। यह विश्वास हमें ईमानदारी, सच्चाई और न्याय के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करता है। ऐसा करने से हम समाज के सबसे वंचित वर्गों तक विकास का लाभ पहुंचाने में सफल होंगे।’’ राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘सर्दियों की शुरुआत में मनाया जाने वाला यह त्योहार हमारी संस्कृति और सामाजिक सौहार्द को भी अभिव्यक्त करता है। आइए हम इस त्योहार को पूरे उत्साह, उमंग और सद्भाव के साथ मनाएं।’’ 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »