23 Apr 2024, 20:48:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

‘बैटल कैजुअल्टी’ में आर्थिक मदद आठ लाख रुपये : राजनाथ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 5 2019 6:23PM | Updated Date: Oct 5 2019 6:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने युद्ध के दौरान दिव्यांग होने वाले की सभी श्रेणियों जवानों के परिजनों को आर्थिक सहायता में वृद्धि करते हुए इसे दो लाख रुपये से बढ़ाकर आठ लाख रुपये करने को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि यह राशि सेना युद्ध हताहत कल्याण कोष के तहत दी जाएगी। इससे पहले, बैटल कैजुअल्टी में 60 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगता के लिए दो लाख रुपये और 60 प्रतिशत से कम दिव्यांगता के लिए एक लाख रुपये की वित्तीय सहायता का प्रावधान था। 

यह पारिवारिक पेंशन, सेना समूह बीमा, सैन्य कल्याण कोष और अनुग्रह राशि से मिलने वाली वित्तीय सहायता के अतिरिक्त था। फरवरी 2016 में, सियाचिन में हुई हिमस्खलन की एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना जिसमें 10 सैनिकों के बर्फ में दब जाने के बाद बैटल कैजुअल्टी के तहत  उनके परिवारों को बड़ी संख्या में लोगों द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान करने की पेशकश के बाद, रक्षा मंत्रालय ने भूतपूर्व सैनिक कल्याण विभाग के तहत एबीसीडब्ल्यूएफ का गठन किया था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »