24 Apr 2024, 20:37:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

हरियाणा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी छोड़ी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 5 2019 2:10PM | Updated Date: Oct 5 2019 2:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। टिकट बंटवारे से नाराज चल रहे कांग्रेस हरियाणा प्रदेश इकाई के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर ने शनिवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। तंवर ने एक ट्वीट में यह जानकारी दी। उन्होने लिखा, ‘‘ पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ लंबे विचार विमर्श के बाद मैंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे का कारण सभी कांग्रेसजनों और जनता को मालूम है।’’ गौरतलब है कि उन्होंने पिछले दिनों राज्य में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी में टिकट बेचे जाने का आरोप लगाया था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »