24 Apr 2024, 01:54:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मोदी, अमित शाह समेत 40 स्टार प्रचारक उतरेंगे हरियाणा में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 5 2019 1:06AM | Updated Date: Oct 5 2019 1:14AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रोहतक। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत भारतीय जनता पार्टी के 40 वरिष्ठ नेता स्टार प्रचारक के रूप में पार्टी उम्मीदवारों के लिये हरियाणा विधानसभा चुनाव में प्रचार में उतरेंगे। 

भाजपा की आज यहां जारी स्टार प्रचारकों की सूची में राज्य के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर, पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री बी.एल. संतोष, प्रदेश प्रभारी एवं राज्यभा सांसद डॉ अनिल जैन, केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, विधानसभा सहप्रभारी भूपेंद्र सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, प्रदेश संगठन मंत्री सुरेश भट्ट, राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज़ हुसैन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, दिल्ली के सांसद हंसराज हंस, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, राज्यसभा सांसद चौधरी बीरेंद्र सिंह, केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, केंद्रीय मंत्री रतन लाल कटारिया, हरियाणा मंत्री रामविलास शर्मा, करनाल सांसद संजय भाटिया, सिरसा सांसद सुनीता दुग्गल, केंद्रीय मंत्री सत्यपाल सिंह, अभिनेता एवं सांसद सनी देओल, सांसद हेमा मालिनी, सांसद सतपाल महाराज, केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, दिल्ली प्रदेशाध्यक्ष मनोज तिवारी, सुप्रसिद्व गायक एवं सांसद रवि किशन, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, सांसद विनोद सोनकर शास्त्री और तरुण चुग का नाम भी शामिल है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »