19 Apr 2024, 19:03:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

2025 तक 26 अरब डॉलर के रक्षा उद्योग का लक्ष्य: राजनाथ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 5 2019 12:27AM | Updated Date: Oct 5 2019 1:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षा विनिर्माण में निजी क्षेत्र की अधिक सक्रिय भागीदारी का आव्हान करते हुए कहा है कि इससे वर्ष 2025 तक भारतीय रक्षा उद्योग को 26 अरब डॉलर तक ले जाने के सरकार के लक्ष्य को हासिल करने में मदद मिलेगी। सिंह ने शुक्रवार को यहां 22वीं भारतीय अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा प्रदर्शनी में उद्योग जगत की हस्तियों को संबोधित करते हुए समावेशी विकास के साथ-साथ वर्ष 2025 तक देश को 50 खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को दोहराया। उन्होंने कहा कि रक्षा क्षेत्र इस लक्ष्य को हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा। सिंह ने कहा, ‘हमारा लक्ष­य एक ऐसा विश्वस्तरीय घरेलू रक्षा उद्योग बनाना है जो आत्मनिर्भर होने के साथ-साथ आयात पर कम निर्भर हो।’  

रक्षा मंत्री ने जोर देकर कहा कि ‘न्यूनतम सरकार और अधिकतम शासन’ की मौजूदा व्यवस्था में सरकार सुविधाप्रदाता की भूमिका निभाती है तथा उद्योग जगत का कर्तव्­य है कि वह मिल-जुलकर काम करे, ताकि ‘नये एवं मजबूत भारत’ के विजन को साकार किया जा सके। उन­होंने उम्मीद जताई कि औद्योगिक साझेदार ठोस निवेश के साथ-साथ रक्षा क्षेत्र से संबंधित प्रभावशाली तकनीकी प्रस्ताव लेकर आयेंगे। सिंह ने रक्षा उद्योग को आश्वस्त किया कि सरकार नये विचारों का स्­वागत करती है और निजी क्षेत्र की उद्यमिता भावना एवं ऊर्जा का उपयोग करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, ‘एक मित्र, दार्शनिक और मार्गदर्शक के रूप में सरकार विभिन­न मुद्दों एवं समस्याओं पर भी स्पष्ट चर्चा करने के लिए तैयार है।’ उन्होंने विश्वास जताया कि भारतीय रक्षा उद्योग नई ऊंचाइयों को छुएगा और देश को प्रमुख रक्षा विनिर्माण केन्­द्र में तब्­दील करेगा। अगले वर्ष फरवरी में लखनऊ में आयोजित की जाने वाली रक्षा प्रदर्शनी में हिस्सा लेने के लिए भी उन्होंने देशी-विदेशी रक्षा निर्माताओं को आमंत्रित किया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »