29 Mar 2024, 05:58:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सोनिया, मनमोहन, राहुल, प्रियंका हरियाणा में कांग्रेस के स्टार प्रचारक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 5 2019 12:21AM | Updated Date: Oct 5 2019 1:09AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह, वरिष्ठ नेता राहुल गांधी तथा प्रियंका गांधी वाड्रा को स्टार प्रचारक नियुक्त किया है। कांग्रेस महासचिव मोतीलाल वोरा ने शुक्रवार को बताया कि इस सूची में हरियाणा के प्रभारी गुलाम नबी आजाद, वरिष्ठ नेता अहमद पटेल, प्रदेश कांग्रेस अघ्यक्ष कुमारी सैलजा, विधानसभा में विपक्ष के नेता भूपेंद्रसिहं हुड्डा, आनंद शर्मा, किरन चौधरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, दीपेंद्र हुड्डा, कुलदीप विश्नोई, सलमान खुर्शीद, रणदीपसिंह सुरजेवाला आदि प्रमुख नेताओं को शामिल किया गया है।

स्टार प्रचारकों की सूची में कांग्रेस शासित प्रदेशों के चार मुख्य मंत्री भी शामिल हैं। इनमें राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ, छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा पंजाब के मुख्यमंत्री अमरेंदरसिंह शामिल हैं। पार्टी ने चुनाव वितरण में अनदेखी करने के आरोप लगा कर बागी तेवर अपनाए प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर को भी शामिल किया गया है। तंवर ने दो अक्टूबर को टिकटों के वितरण में हेरफेर करने का आरोप लगाते हुए कहा  था कि सोहना का टिकट पांच करोड रुपए में बिका है। तीन अक्टूबर को उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस कर खुद को सभी समितियों से मुक्त करने का गांधी से अनुरोध किया था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »