26 Apr 2024, 02:08:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

गोएयर के बेड़े में दो ए320 विमान शामिल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 5 2019 12:17AM | Updated Date: Oct 5 2019 12:17AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। किफायती विमान सेवा कंपनी गोएयर ने अपने बेड़े में दो और एयरबस ए320 विमान शामिल किये हैं। एयरलाइन ने इसकी जानकारी देते हुये शुक्रवार को बताया कि उसने दो साल से भी कम समय में अपने बेड़े में विमानों की संख्या दुगुनी की है और उसका लक्ष्य अगले दो साल में 10 करोड़ यात्रियों के आँकड़े पर पहुँचने का है। एक विमान जर्मनी के हैमबर्ग से और दूसरा फ्रांस के टूलूज शहर से डिलिवर किया गया है। 

गोएयर के प्रबंध निदेशक जेह वाडिया ने कहा कि कंपनी ने नेटवर्क विस्तार की आक्रमक योजना के तहत हर महीने कम से कम एक विमान अपने बेड़े में शामिल करने का लक्ष्य रखा है। उसने अब तक 7.6 करोड़ यात्रियों के उनके गंतव्यों तक पहुँचाया है और उसका लक्ष्य अगले दो साल में 10 करोड़ यात्रियों के आँकड़े तक पहुँचने का है। कंपनी ने अगस्त में ही अपने बेड़े में 50वाँ विमान शामिल किया था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »