19 Apr 2024, 22:37:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

ठोस कचरे का प्रभावी प्रबंधन करें शहरी निकाय: हरदीप सिंह पुरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 4 2019 7:40PM | Updated Date: Oct 4 2019 7:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने प्रौद्योगिकी और अनुभव का इस्तेमाल करने पर बल देते हुए शुक्रवार को कहा कि शहरी निकायों को प्रशिक्षित कर्मचारियों और अधिकारियों के सहयोग से ठोस कचरे का प्रभावी प्रबंधन करना चाहिए। पुरी ने यहां विश्व आवास दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ठोस कचरे के प्रबंधन के लिए कर्मचारियों और अधिकारियों को प्रशिक्षित किया जाना चाहिए और इसके लिए एक समर्पित कार्य समूह बनाया जाना चाहिए। 

इस अवसर पर मंत्रालय में सचिव दुर्गा शंकर मिश्र, अवर सचिव शिवदास मीणा, हुडको के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक रविकांत तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि भारत सहस्राब्दि विकास लक्ष्य समय से पहले हासिल कर लेगा। सरकार ने आधारभूत सुविधाओं के साथ सबको आवास का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए गंभीरता से काम कर रही है। इसके लिए पर्यावरण संरक्षण के सभी मानकों को पूरा किया जा रहा है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »