18 Apr 2024, 22:18:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

TikTok स्‍टार को भाजपा ने बनाया विधायक प्रत्याशी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 4 2019 1:43PM | Updated Date: Oct 4 2019 1:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सोशल मीडिया ऐप TikTok का क्रेज सब पर सिर चढ़कर बोल रहा है वो फेमस होने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। हर कोई टिक-टॉक के पीछे पागल सा हो गया है। TikTok का क्रेज इतना ज्‍यादा बढ़ गया है कि अब भारतीय नेता भी इसमें अपना वीडियो बना रहे हैं। भाजपा ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में एक TikTok स्टार को प्रत्याशी बनाया है। टिकट मिलते ही भाजपा की विधायक प्रत्याशी के फॉलोवर और ज्यादा बढ़ गए हैं। दरअसल भाजपा ने हरियाणा की आदमपुर विधानसभा सीट से सोशल मीडिया स्टार सोनाली फोगाट को टिकट दिया है। सोनाली TikTok पर बहुत लोकप्रिय हैं।  टिकट मिलने के बाद से सोनाली के वीडियोज TikTok पर इन दिनों धूम मचा रहे हैं। आदमपुर विधानसभा सीट पर सोनाली फोगाट का मुकाबला कांग्रेस पार्टी के कुलदीप बिश्नोई के साथ होगा।
 
सोनाली हरियाणवी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।  सोनाली मौजूदा वक्त में हरियाणा बीजेपी की महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष हैं।  इसके अलावा वह बीजेपी की कार्यकारिणी सदस्य भी हैं।  वह झारखंड और मध्य प्रदेश के जनजातीय इलाकों में काम कर चुकी हैं।  सोनाली ने अपने टेलीविजन करियर की शुरुआत दूरदर्शन पर हरियाणवी एंकर के रूप में की 8 साल पहले की थी।  उसके बाद उनको ज़ी टीवी के सीरियल ‘अम्मा’ में ब्रेक मिला और उन्होंने नवाब शाह की पत्नी का किरदार निभाया।  यह सीरियल भारत-पाक बंटवारे पर आधारित है।  सोनाली के पति संजय फोगाट बीजेपी नेता थे और उनकी मौत के बाद सोनाली बीजेपी से जुड़ीं थीं।  42 साल की उम्र में संजय की मौत संदिग्ध हालात में दिसंबर 2016 में हुई थी।  सोनाली की एक 7 साल की बेटी है। वर्तमान में सोनाली हरियाणा भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष और नेशनल वर्किंग कमेटी की भी सदस्य हैं। सोनाली पिछले सात-आठ साल से भाजपा में सक्रिय हैं। हाल ही में सोनाली फोगाट के पति संजय फोगाट की रहस्यमय परिस्थिति में मौत हो गई।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »