29 Mar 2024, 06:11:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

गजब! बिल्लियों ने डाली डकैती - उड़ा ले गई 13 करोड़ रू.के गहने

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 4 2019 1:22PM | Updated Date: Oct 4 2019 1:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गुवाहाटी। तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में एक जूलरी शोरूम में 13 करोड़ की लूट की वारदात हुई है। घटना 2 अक्टूबर की है। लुटेरों ने चेहरा छिपाने के लिए बिल्ली जैसा मास्क लगा रखा था। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों की धरपकड़ की कोशिश कर रही है।
भारत के दक्षिणी राज्य तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में एक मशहूर जूलरी शॉप से कुत्ते और बिल्ली का मास्क पहन चोर करोड़ो रुपए के आभूषण चुराकर ले गए।
 
मास्क पहन आए चोर करीब 800 आभूषण (करीब 30 किलोग्राम) पर हाथ साफ कर गए। जानकरारी के मुताबिक चोरी ललिता जूलरी शोरूम में हुई जिसकी एक तरफ की दीवार को तोड़कर वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस के मुताबिक कुत्ते उनकी गतिविधि को सूंघ ना सके इसके लिए फर्श पर मिर्च पाउडर बिखेर दिया गया। चोरी हुई जूलरी की कीमत करीब 13 करोड़ रुपए बताई गई है।
 
फुटेज में नकाब और दस्‍ताने पहने दो चोर शोरूम की दीवार में छेद करते हैं और गहने लेकर फरार हो जाते दिखते हैं। ललिता जूलरी के मालिक किरण कुमार के मुताबिक चोर करीब 35 किलो के गहने ले गए। चोरों ने शोरूम के ग्राउंड फ्लोर और फर्स्‍ट फ्लोर पर हाथ साफ किए। पुलिस ने चार सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली मगर चोरों की पहचान नहीं कर सकी। सड़क पर लगे एक कैमरे की फुटेज दिखाती है कि चोर एक खाली मैदान से घुसते हैं। 
 
उन्‍होंने दस्‍ताने पहन रखे थे ताकि फिंगरप्रिंट ना छूटें। गहने ले जाने के लिए बैकपैक्‍स लेकर आए थे। इन चोरों ने मिर्च पाउडर छिड़का ताकि डॉग स्‍क्‍वॉड उनका पीछा ना कर सके। त्रिची पुलिस को पुदुकोट्टई के एक लॉज में रह रहे छह लोगों के बारे में पता चला था. जब पुलिस वहां पहुंची तो पांच लोग मिले जिन्‍होंने खुद को कंबल बेचने वाला बताया। जो छठा व्‍यक्ति बाहर था, वह पुलिस को देखते ही भागने लगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »