28 Mar 2024, 19:22:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

तेलुगु देशम पार्टी को लगा बडा झटका : अनेक नेता भाजपा में शामिल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 4 2019 12:26AM | Updated Date: Oct 4 2019 12:33AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश एवं तेलंगाना में तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा), कांग्रेस एवं समाज के विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले बीस से अधिक लोगों ने आज यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा के केन्द्रीय कार्यालय में पार्टी महासचिव पी मुरलीधर राव की अध्यक्षता में दो अलग अलग संक्षिप्त समारोह में इन लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। पहले कार्यक्रम में तेदेपा के युवा नेता वीरेंद्र गौड़ अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुए। भाजपा महासचिव और तेलंगाना प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ लक्ष्मण और अन्य नेताओं ने उन्हें अंगवस्त्र पहनाया और सदस्यता पर्ची सौंपी।
 
अविभाजित आंध्र प्रदेश में तेदेपा के दिग्गज नेता एवं पूर्व गृह मंत्री देवेन्द्र गौड़ के पुत्र वीरेन्द्र 2014 में चेरिल्ला से लोकसभा चुनाव और हाल ही में एल्वी नगर सीट से विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। बाद में आंध्र प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के साथ श्री राव ने राज्य में चंद्रबाबू नायडू सरकार में मंत्री रहीं सनक्कला अरुण, विधानपरिषद सदस्य वी नारायण रेड्डी, सी एच पार्थसारथी, पूर्व विधायक डॉ. रवि पी. सहित करीब 20 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर राव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत में परिवर्तन की लहर, सरकार की नीतियों एवं कार्य से प्रभावित होकर श्री मोदी के नेतृत्व में नये भारत के निर्माण में योगदान की इच्छा से समाज के विभिन्न वर्गों के लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »