25 Apr 2024, 16:26:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

प्रियंका ने योगी सरकार लगाया गंभीर आरोप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 3 2019 4:20PM | Updated Date: Oct 3 2019 4:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आरोप लगाया है कि उत्तर प्रदेश में पिछले तीन दिन से लगातार आपराधिक घटनायें हो रही हैं लेकिन राज्य सरकार लाचार नजर आ रही है और वह इनको रोकने में नाकाम साबित हो गयी है। वाड्रा ने गुरुवार को इस संबंध में ट्वीट किया और कहा कि राज्य में पूर्व से लेकर पश्चिम तक लगातार अपराघ हो रहे हैं। राज्य सरकार इन अपराधों को रोक नहीं पा रही है और इस संबंध में असत्य बोल रही है। इसके साथ ही उन्होंने इन अपराधों से संबंधित खबरों की क्लीपिंग भी पोस्ट की हैं। उन्होंने लिखा ‘‘उत्तर प्रदेश में पिछले तीन दिन से अपराधियों ने प्रदेश को अपराध का अड्डा बना दिया है। बनारस, सोनभद्र, बिजनौर, नोएडा और कानपुर में हत्याएँ हुईं और अलीगढ़ में अपहरण के बाद एक बच्चे की हत्या कर दी। भाजपा सरकार की नाकामी साफ दिखाती है कि सरकार अपराध पर झूठ बोल सकती है, उन्हें रोक नहीं सकती।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »