19 Apr 2024, 11:19:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

महाराष्ट्र चुनाव : कांग्रेस को झटका - BJP में शामिल हुए नितेश राणे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 3 2019 3:53PM | Updated Date: Oct 3 2019 3:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। महाराष्‍ट्र के दिग्‍गज नेता नारायण राणे के पुत्र नितेश राणे ने आज बीजेपी की सदस्‍यता कर ली है। राणे ने सिंधुदर्ग में भाजपा की सदस्‍यता ली। नितेश राणे ने हाल ही में कांग्रेस विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था। नितेश राणे के पिता नारायण राणे भी हाल ही में बीजेपी में शामिल हुए थे। नारायण राणे फिलहाल राज्यसभा सांसद हैं।
 
बता दें कि नितेश राणे महाराष्ट्र की कंकावली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। नितेश ने साल 2014 में कांग्रेस के टिकट पर कंकावली सीट से बीजेपी के विधायक प्रमोद जठार को हराया था। हालांकि नितेश को 2014 और 2019 लोकसभा चुनावों में हार का सामना करना पड़ा था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »