29 Mar 2024, 11:31:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

दक्षिण कोरिया में तूफान से छह लोगों की मौत, छह अन्य लापता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 3 2019 3:01PM | Updated Date: Oct 3 2019 3:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सोल। दक्षिण कोरिया में भीषण तूफान मिताग के परिणाम स्वरूप हुई भारी बारिश के कारण छह लोगों की मौत हो गई और छह अन्य लापता हो गये हैं। स्था नीय मीडिया ने दक्षिण कोरिया के आपातकालीन सेवा विभाग के हवाले से गुरुवार को यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी योनहाप ने राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी के हवाले से बताया कि भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ जिससें इमारतें और मकान धंस गये। मारे गए लोगों में अधिकतर वरिष्ठ नागरिक शामिल हैं। दक्षिणी शहर पुसान में अधिकारियों की ओर से मलबे को हटाने के अलावा खोजी एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक मलबे में चार लोगों के फंसे होने की आशंका है।
 
तूफान के कारण दक्षिण कोरिया के पूर्वी हिस्से में अब तक 500 मिलीमीटर से अधिक बारिश हो चुकी है। गांगनिउंग शहर में भारी बारिश के कारण ट्रैफिक जाम की समस्या भी हुई है। इसी शहर में वर्ष 2018 के शीतकालीन ओलंपिक खेलों का भी आयोजन किया गया था। तूफान के कारण बिजली आपूर्ति भी बाधित हुई है। भूस्खलन के कारण पर्यटकों की एक ट्रेन पटरी से उतर गई। दक्षिणी हिस्से में 100 से अधिक घरों को नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा एक हजार हेक्टेयर से अधिक की फसल भी बर्बाद हुई है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »