28 Mar 2024, 15:22:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कांग्रेस ने सरकार पर लगाया आरोप कहा चिन्मयानंद को दे रही है संरक्षण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 19 2019 3:14PM | Updated Date: Sep 19 2019 3:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में बलात्कार पीड़ित  युवती को भारतीय जनता पार्टी की सरकार  कटघरे में खड़ा कर रही है और बलात्कार के आरोपी पार्टी के प्रभावशाली नेता चिन्मयानंद को संरक्षण दे रही है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को कहा कि भाजपा सरकार बलात्कार के आरोपी को संरक्षण देती रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में ही इसके दो ताजा उदाहरण देखने को मिले हैं जिनमें पहला राज्य के उन्नाव का है जहां बलात्कार के आरोपी अपने विधायक को बचाने का भाजपा सरकार शुरू से प्रयास करती रही। अब उसी तरह का दूसरा मामला राज्य के शाहजहांपुर का सामने आया है जहां भाजपा सरकार अपने बड़े नेता स्वामी चिन्मयानंद को बचाने के सभी हथकंडे अपना रही है। वाड्रा ने ट्वीट किया ‘‘उन्नाव बलात्कार मामले में भाजपा सरकार और पुलिस की लापरवाही व आरोपी को सरंक्षण दिए जाने का हश्र सबके सामने है।
 
अब भाजपा सरकार और उप्र पुलिस शाहजहाँपुर मामले में वही दुहरा रही है। पीड़ित भय में है।लेकिन भाजपा सरकार पता नहीं किस चीज का इंतजार कर रही है।’’ बाद में कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी प्रवक्ता शर्मिष्ठा मुखर्जी तथा सुप्रिया श्रीनाटे ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि शाहजहांपुर मामले में राज्य सरकार दोहरा मापदंड अपना रही है। पीड़ित  युवती की नहीं सुनी जा रही है और उसे कटघरे में खड़ा कर उससे 11 घंटे तक पूछताछ की गयी और जिन पर वह बलात्कार का आरोप लगा रही है उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वह पीड़ित के साथ खड़ी है या जिन पर वह आरोप लगा रही है उनके साथ है। उन्होंने यह भी कहा कि जिस पुलिस अधिकारी को मामले की जांच का काम सौंपा गया है उसका काम पहले से संदिग्ध रहा है और उस पर भरोसा नहीं किया जा सकता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »