29 Mar 2024, 10:32:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राष्ट्रवादी नेताओं को हटाकर आतंकियों के लिए जगह बना रही है सरकार : राहुल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 18 2019 1:05AM | Updated Date: Sep 18 2019 1:05AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज सरकार पर आरोप लगाया कि वह जम्मू कश्मीर में राष्ट्रवादी नेताओं को हटाकर आतंकवादियों के लिए जगह बना रही है। गांधी ने ट्वीट किया और कहा, ‘‘ यह साफ है कि सरकार जम्मू कश्मीर में राजनीतिक रिक्तता बनाने के लिए फारूक अब्दुल्ला जैसे राष्ट्रवादी नेताओं को हटा रही है जिसे आतंकवादियों द्वारा भरा जाएगा। इससे शेष भारत में ध्रुवीकरण करने के लिए कश्मीर को सदैव राजनीतिक हथियार के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकेगा।’’    

कांग्रेस नेता ने कहा कि सरकार को आतंकवादियों के लिए जगह बनानी बंद करनी चाहिए और सभी राष्ट्रवादी नेताओं को रिहा करना चाहिए। जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जें के प्रावधान वाले अनुच्छेद 370 को हटाये जाने के बाद से नेशनल कांफ्रेंस के नेता अब्दुल्ला तथा कुछ अन्य दलों के नेताओं को नजरबंद किया गया है। आधिकारिक सूत्रों ने कल बताया कि अब्दुल्ला को अब सार्वजनिक सुरक्षा कानून के तहत हिरासत में रखा गया है।  

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »