29 Mar 2024, 19:53:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

हवा से हवा में मार करने वाली अस्त्र मिसाइल का सुखोई से सफल परीक्षण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 18 2019 12:05AM | Updated Date: Sep 18 2019 12:44AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश में ही बनी हवा से हवा में मार करने वाली अस्त्र मिसाइल का वायु सेना के लड़ाकू विमान सुखोई -30 से ओडिशा के तट पर सफल परीक्षण किया गया है। रक्षा मंत्रालय के अनुसार सुखोई से दागी गयी मिसाइल ने हवा में निर्धारित लक्ष्य पर सटीक निशाना लगाया। सोमवार को किये गये इस परीक्षण से देश में इस तरह की मिसाइल बनाने की क्षमता सिद्ध हुई है। 

यह परीक्षण सभी मानदंडों पर खरा उतरा और विभिन्न राडारों, इलैक्ट्रो ऑप्टिकल ट्रेकिंग सिस्टम और सेंसर ने मिसाइल पर नजर रखी और लक्ष्य को भेदने की पुष्टि की है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने परीक्षण के सफल रहने पर रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन तथा वायु सेना की टीम को बधाई दी है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »