28 Mar 2024, 18:32:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अवैध हथियारों की फैक्ट्री का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 16 2019 4:21PM | Updated Date: Sep 16 2019 4:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा की टीम में राजस्थान के भरतपुर में एक अवैध हथियारों की फैक्ट्री का पर्दाफाश करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त डॉक्टर अजीत कुमार ंिसगला ने सोमवार को यहां बताया कि गिरफ्तार किये गये लोगों की पहचान तालीम खान (25), नौमान (35), नजर हुसैन (33) तथा जुबेर खान के रूप में हुई है। नौमान हरियाणा का रहने वाला है जबकि तीन अन्य राजस्थान के निवासी हैं। इनके पास से 10 पिस्तौल तथा 10 कारतूस समेत बड़ी मात्रा में हथियार बनाने की सामग्री बरामद की गयी है।
 
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किये गये लोगों ने पूछताछ में बताया कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में पिछले चार साल से कई अपराधी गिरोह को हथियारों की आपूर्ति की है। एक पिस्तौल को तैयार करने में पांच सौ रुपये खर्च आता है जबकि प्रत्येक पिस्तौल को एक कारतूस के साथ आठ से 10 हजार में बेचा जाता है। उन्होंने बताया कि द्वारका की खुफिया पुलिस को जानकारी मिली थी कि अवैध हथियारों की बिक्री करने वाला एक गिरोह बड़ी मात्रा में हथियार छावला/द्वारका इलाके में बेचने के लिए लेकर आने वाला है। पुलिस ने जानकारी के आधार पर चारों को 13 सितंबर को द्वारका-छावला मार्ग पर गिरफ्तार किया। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »