29 Mar 2024, 00:33:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मेट्रो के सामने कूदकर महिला की आत्महत्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 16 2019 3:58PM | Updated Date: Sep 16 2019 3:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली के जीटीबी नगर मेट्रो स्टेशन पर एक महिला ने सोमवार को चलती ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि राजधानी के शक्तिनगर स्थिर रोशनआरा पार्क इलाके की रहने वाली महिला ने जीटीबी नगर मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन के आगे खुदकुशी कर ली। उसे तत्काल बाडा हिन्दू राव अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। महिला की पहचान आयशा खान के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। इस घटना के बाद मेट्रो की येलो लाइन की सेवाएं कुछ देर के लिए बाधित रही उसके बाद सेवाओं को शुरू कर दिया गया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »