20 Apr 2024, 10:18:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

भारतीय नेवी पैनी निगाह से नही बच पाया चीनी युद्धपोत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 16 2019 1:08PM | Updated Date: Sep 16 2019 1:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। हिन्द महासागर में चीनी युद्धपोत नजर आया है। भारतीय नौसेना के खोजी विमान पी8आई ने हिंद महासागर में घूम रहे चीनी नौसेना के एम्फीबियस युद्धपोत जियान-32 का पता लगाया है। इस तस्वीर को भारतीय नौसेना के खोजी विमान पी8आई ने सितंबर के शुरुआती हफ्ते में लिया था। उस समय चीनी नौसेना का यह युद्धपोत श्रीलंका के जलक्षेत्र में प्रवेश कर रहा था। हिंद महासागर में प्रवेश करने वाले सभी पोतों पर भारतीय नेवी पैनी निगाह रखती है क्योंकि इस जल क्षेत्र में भारत का दबदबा है। नौसेना के पेट्रोलिंग विमान ने चीनी पोत के अलावा एक एटमी पनडुब्बी को भी ट्रैक किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, मलाक्का जलडमरूमध्य (स्ट्रेट) के रास्ते हिंद महासागर में चीनी पोतों के घुसने के तुरंत बाद नेवी ने निगरानी बढ़ा दी और संबंधित रक्षा विभागों को सूचित कर दिया गया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »