23 Apr 2024, 19:44:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

ममता ने अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस के अवसर पर कहा संवैधानिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 15 2019 10:22AM | Updated Date: Sep 15 2019 10:25AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस के अवसर पर रविवार को लोगों से संवैधानिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लेने का आव्‍हान किया। बनर्जी ने ट्वीटर पर लिखा, ‘‘आज अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस है, एक बार फिर हम उन संवैधानिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प ले जिनके आधार पर हमारे देश की स्थापना हुई थी। ‘सुपर इमरजेंसी’ के इस युग में हमें उन सभी अधिकारों और स्वतंत्रता की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास करना चाहिए जिनकी हमारा संविधान गारंटी देता है।’’ बनर्जी पहले भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार पर लोकतंत्र के दमन का आरोप लगाती रही हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »