24 Apr 2024, 21:34:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सेना कमांडर ने नियंत्रण रेखा पर की सुरक्षा की समीक्षा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 15 2019 12:59AM | Updated Date: Sep 15 2019 12:59AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जम्मू। सेना के उत्तरी कमान के जनरल आफिसर कमांडिंग इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने कोर कमांडर एवं लेफ्टिनेंट जनरल परमजीत सिंह संघा के साथ शनिवार को जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के नजदीक वाले राजौरी और सुंदरबनी सेक्टर की अग्रिम चौकियों पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। सेना कमांडर सिंह को इस दौरान वर्तमान अभियानों की स्थिति के बारे में कमांडरों की ओर से जानकारी दी गई और आपातकालीन खतरे से निपटने के लिए मौजूदा इकाइयों द्वारा सुरक्षा तैयारियों के बारे में भी अवगत कराया गया। सिंह ने नियंत्रण रेखा और कश्मीर घाटी में मुस्तैद सुरक्षा बलों और सेना अधिकारियों की प्रशंसा भी की। 

उन्होंने कश्मीर के लोगों की मानवीय आधार पर मदद करने के लिए सुरक्षा बलों के जज्बे की तारीफ भी की। उन्होंने सैन्य इकाईओं द्वारा सुरक्षा के मद्देनज़र लिए जा रहे उपायों और अपने क्षेत्रीं में जिम्मेदारी को अच्छी तरह से निभाने पर उनकी प्रशंसा भी की। सिंह ने सभी रैंक के अधिकारीयों के दुशमन की किसी भी तरह की नापाक हरकत को नाकाम करने के लिए सतर्क और चौकस रहने तथा कड़ा जवाब देने के लिए भी कहा। उन्होंने सेना के कमांडरों द्वारा की गयी सुरक्षा तैयारियों की सरहाना भी की और जवानों का हौसला भी बढ़ाया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »