26 Apr 2024, 01:30:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

नौसेना की बड़ी उपलब्धि, एलसीए की ‘अरेस्टेड लैडिंग’ सफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 14 2019 1:16AM | Updated Date: Sep 14 2019 1:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। नौसेना ने देश में ही बने हल्के लड़ाकू विमान की शुक्रवार को गोवा के हंसा नौसैनिक अड्डे पर सफल ‘अरेस्टेड लैडिंग’ कराकर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। नौसेना के अनुसार इससे एलसीए के विमानवाहक पोत के डेक पर उतरने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। 

जल्द ही एलसीए को विमानवाहक पोत विक्रमादित्य के डेक पर उतारने का परीक्षण शुरू किया जाएगा। इसके सफल होने के बाद भारत उन चुनिंदा देशों में शामिल हो जाएगा जिनके पास स्वदेशी लड़ाकू विमान को विमानवाहक पोत पर उतारने की क्षमता है। ‘अरेस्टेड लैडिंग’ में विमान को नौसैनिक पोत के डेक जितने छोटे रनवे पर विशेष प्रणाली से बलपूर्वक रोका जाता है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »