25 Apr 2024, 01:13:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

OMG! अब कार का शीशा टूटा या गंदा होने पर भी कटेगा भारी चालान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 13 2019 2:00PM | Updated Date: Sep 13 2019 2:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। नए ट्रॉफिक नियम लागू होने के बाद से ही लोगों को काफी परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है। यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू हो गई है। नए नियमों के बाद अब चालान की राशि में कई गुना बढ़ोत्तरी की गई है। वही इसके साथ इस नए एक्ट में कुछ नए नियम जोड़ें गए जिसके तहत आप पर चालान हो सकता है। उनमें से एक है वाहन का सामने का शीशा टूटा होना। 
अगर आपके वाहन का आगे का शीशा टूटा हुआ है तो आप जल्द उसको बदलवा ले। अगर आप ऐसा नहीं करते है तो आपका चालान हो सकता है।
 
इतना ही नहीं शीशा गंदा होने पर भी आपको जेब ढीली करनी पड़ सकती है। अधिकारियों का कहना है कि मोटर व्हीकल एक्ट में अपने आप को सुरक्षित रखने के बारे में ही नहीं बल्कि जो भी सड़क पर चल रहा है उसे भी किसी तरह का नुकसान न पहुंचे इसके लिए जानकारी दी गई है। अगर किसी के वाहन का शीशा टूटा है तो वह स्वयं तो हादसे का शिकार हो ही सकता है, साथ ही दूसरे व्यक्ति को भी नुकसान पहुंचा सकता है। इसी तरह वाहन में दृश्यता (विजिबिलिटी) सही नहीं है तो वाहन किसी को भी नुकसान पहुंचा सकता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »