25 Apr 2024, 14:35:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

जूतों के तलवों में छुपाया था 2 किलो सोना- पुलिस ने किया अरेस्‍ट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 12 2019 4:31PM | Updated Date: Sep 12 2019 4:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एक अफगानी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। जहां एक एयरपोर्ट पर एक अफगानी नागरिक बड़ी ही चलाकी से जूतों के तलवों में 2 किलो सोना छुपा कर लेकर जा रहा था जिसकी कीमत 73 लाख बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि कस्टम डिपार्टमेंट ने दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एक अफगानी नागरिक को गिरफ्तार किया है जो बड़ी चालाकी से अपने जूतों के तलवों में 2 किलो सोना छुपाकर ले जा रहा था। कस्टम डिपार्टमेंट के मुताबिक सोने की कीमत करीब 73 लाख है।
 
कस्टम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 10 सितंबर को एक खुफिया जानकारी के आधार पर आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 पर काबुल से आए एक अफगानी नागरिक को रोका गया। उसकी तलाशी की कोशिश की गई तो वो आनाकानी करने लगा, जिसके बाद अधिकारियों को शक हुआ। उसके काले रंग के लेदर के जूते निकलवाए गए तो कस्टम के अधिकारी भी हैरान रह गए उसके दोनों जूतों के तलवों में 1 -1 किलो वजन के सोने के बिस्किट रखे हुए हुए थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »