20 Apr 2024, 14:09:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

BJP में शामिल होने के बाद बबीता फोगाट ने दिया हरियाणा पुलिस से इस्तीफा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 12 2019 3:08PM | Updated Date: Sep 12 2019 3:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कॉमनवेल्थ गेम्स की 2 बार की गोल्ड मेडलिस्ट महिला रेसलर बबीता फोगाट ने हरियाणा पुलिस से इस्तीफा दे दिया है। भाजपा में शामिल होने के बाद रेसलर बबीता फोगाट ने हरियाणा पुलिस की नौकरी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने 12 अगस्त को पिता महावीर फोगाट के साथ भाजपा की सदस्यता ली थी। सब इंस्पेक्टर पद पर कार्यरत बबीता ने अगले दिन ही अपना त्यागपत्र उच्चाधिकारियों को भेज दिया था। लेकिन यह बात गुरुवार को सामने आई।
 
माना जा रहा है कि बबीता हरियाणा की बाढड़ा या चरखी दादरी सीट से बीजेपी के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ सकती हैं। हाल में ही बबीता ने अपने पिता महावीर फोगाट के साथ बीजेपी ज्वॉइन की थी। फोगाट बीजेपी के चुनाव चिह्न पर अगला चुनाव लड़ सकती हैं। बबीता फोगाट ने गुरुवार को एक ट्वीट में लिखा, 'आज भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़कर राजनीति में नई शुरुआत कर रही हूं। आप सबसे भी आह्वान करती हूं कि आप भी भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़कर भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के हाथों को मजबूत करें। 
 
इससे पहले पहलवान बबीता फोगाट और उनके पिता महावीर फोगाट केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू की मौजूदगी में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे। द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित महावीर फोगाट इस साल की शुरुआत में अजय चौटाला की जननायक जनता पार्टी में शामिल हुए थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »