20 Apr 2024, 08:19:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कैंटरबरी के प्रमुख जस्टिन पोर्टल वेल ने दरबार साहिब में माथा टेका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 11 2019 12:13AM | Updated Date: Sep 11 2019 12:14AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अमृतसर। कैंटरबरी के प्रमुख जस्टिन पोर्टल वेल्बी आज अपनी पत्नी कैलोरीन वेल्बी, गुरू नानक निकशाम सेवा जत्था बरमिंघम के प्रमुख भाई महेन्दर सिंह और अन्य समेत सच्चखंड हरिमन्दर साहब दरबार साहब में माथा टेका। इसी दौरान उन्होंने अकाल तख्त साहब के जथेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह के साथ मुलाकात भी की। जस्टिन पोर्टल वेल्बी को दरबार साहब आने पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति की तरफ से भाई राजिन्दर सिंह मेहता, सचिव महेन्दर सिंह, बलविन्दर सिंह जौड़ासिंघा और प्रबंधक जसविन्दर सिंह दीनपुर ने संयुक्त तौर पर सिरोपा, सच्चखंड हरिमन्दर साहब का सुनहरी माडल और धार्मिक पुस्तकें दे कर सम्मानित किया। 

बातचीत करते हुए कैंटरबरी के प्रमुख ने कहा कि सच्चखंड हरिमन्दर साहब ईश्वर का घर है, यहाँ किसी तरह का भेदभाव नहीं है। उन्होंने शिरोमणि समिति की तरफ से दिए सम्मान के लिए धन्यवाद किया। इस अवसर पर कुंवर सुखदेव सिंह संधवालिया ने एच.ई. जस्टिन वेल्बी, कैंटरबरी के आर्कबिशप ने महाराजा दलीप सिंह के नश्वर अवशेषों को अंतिम संस्कार के लिए वंशजों को सौंपने के लिए मांग पत्र दिया। कैंटरबरी के आर्कबिशप इंग्लैंड के चर्च के सबसे वरिष्ठ बिशप हैं और चर्च की अनुमति और अनुमोदन से ही किसी भी नश्वर अवशेषों की खुदाई की जा सकती है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »