28 Mar 2024, 22:54:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

तीन तलाक खत्म करना सबसे बड़ी उलब्धियों में एक: ईरानी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 11 2019 12:09AM | Updated Date: Sep 11 2019 12:09AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलकाता। केन्द्रीय महिला एवं बाल कल्याण मंत्री स्मृति ईरानी ने मंगलवार को कहा कि तीन तलाक को खत्म करना सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धियों मेंसे एक है और जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को समाप्त करने से न  केवल जम्मू-कश्मीर की महिलाओं और बच्चों के अधिकार बहाल हो सकेंगे बल्कि इसके देश के अन्य राज्यों से दूरियों को भी पाटा जा सकेगा। ईरानी आज यहां मीडिया के साथ केन्द्र सरकार के सौ दिनों के दौरान उठाये गये महत्वपूर्ण कदमों की चर्चा कर रही थीं। उन्होंने कहा कि केन्द्र ने अपने सौ दिनों के कार्यकाल के दौरान कुल मिलाकर 58  अप्रसांगिक एवं पुराने कानून निरस्त किये हैं। 

उन्होंने कहा कि केन्द्र ने वर्ष 2014 से अबतक रिकॉर्ड  एक हजार 486 पुराने  एवं अप्रासांगिक कानून समाप्त किये गये हैं। मंत्री ने कहा कि सरकार किसानों की हालत सुधारने के प्रति कटिबद्ध रही है। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान योजना से ऐसा पहली बार हुआ है जब प्रत्येक किसान को प्रतिब वर्ष छह हजार रुपये सीधे उनके बैंक खते में जा रहा है। मोदी सरकार ने  सौ दिनों के दौरान प्रधान मंत्री किसान योजना से देश भर के छह करोड़ 37 लाख किसानों को लाभांवित किया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »