29 Mar 2024, 04:46:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा - पार्टी पर लगाया ये आरोप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 10 2019 4:35PM | Updated Date: Sep 10 2019 4:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ज्वाइन करने वाली अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने मंगलवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कांग्रेस पार्टी की टिकट पर उत्तरी मुंबई लोकसभा चुनाव लड़ा था लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। जारी बयान में उर्मिला मातोंडकर ने कहा कि मैं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से इस्तीफा दे चुकी हूं। मैंने इस्तीफा के बारे में सोचना शुरू कर दिया जब मेरे बार-बार के प्रयास के बावजूद कोई एक्शन नहीं लिया गया और बाद में तब के मुंबई कांग्रेस के प्रमुख मिलिंद देवड़ा को पत्र लिखा था। बाद में मेरे पत्र को लीक कर दिया गया जो कि गोपनीय था। यह मेरे साथ विश्वासघात था।
 
उर्मिला ने कहा कि कहने की जरूरत नहीं है कि पार्टी में किसी भी व्यक्ति ने मेरे बार-बार के विरोध के बावजूद माफी नहीं मांगी। गौरतलब है कि मुंबई उत्तर में कांग्रेस के घटिया प्रदर्शन के लिए विशेष रूप से जिन लोगों का मेरे पत्र जिक्र था, उनके खिलाफ उनके कृत्यों के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई बल्कि उन्हें नए पदों से पुरस्कृत ही किया गया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »