19 Apr 2024, 14:01:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सरकार ने लिये सौ दिन में अभूतपूर्व फैसले, पांच खरब की अर्थव्यवस्था के लिये अग्रसर: अनुराग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 10 2019 12:39AM | Updated Date: Sep 10 2019 12:39AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शिमला। केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट मामलों के राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा है कि केंद्र सरकार ने अपने गत सौ दिन के शासन में अनेक अभूतपूर्व फैसले लिये हैं और वह अब देश को पांच खबर डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की ओर अग्रसर है। केंद्र में राज्य मंत्री बनने के बाद पहली बार यहां पहुंचे  ठाकुर ने केंद्र सरकार के सौ दिन के कार्यों का आज यहां एक संवाददाता सम्मेलन में ब्यौरा देते हुये कहा कि दुनिया में आर्थिक मंदी का दौर चल रहा है इसमें भारत भी अछूता नहीं। ऑटोमोबाइल उद्योग पर मंदी की ज्यादा मार पड़ी है तथा इस दिन दिशा में सरकार ने उचित कदम उठाए हैं और इसके परिणाम दिखाई देने लगे हैं। देश में विदेशी निवेश भी बढ़ रहा है और अर्थव्यवस्था को 2025 तक पांच खरब डॉलर के आकार का बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिये अनेक बैंकों का विलय करने का फैसला लिया है।

देश में इस समय लगभग 100 लाख करोड़ रूपये की परियोजनाओं पर काम चल रहा है। जीएसटी से देश की जनता को अब तक 92 हजार करोड़ की राहत दी जा चुकी है। सरकार विजय दशमी ने आयकर विभाग में फेसलेस एसेसमेंट योजना शुरू करने जा रही है। उन्होंने कहा कि दो वर्ष पूर्व देश में लगभग पांच करोड़ करदाता थे जो अब बढ़कर लगभग सात  करोड़ हो गए हैं। ठाकुर ने कहा कि जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35ए हटाना देश में ऐतिहासिक निर्णयों में से एक है। अब देश में एक ही विधान चलेगा। लद्दाख को अलग करने से उसे भी इसका लाभ मिलेगा। जम्मू कश्मीर के युवाओं के लिये 50 हजार सरकारी नौकरियों का प्रावधान किया जा रहा है। राज्य में निवेश बढ़ेगा और यह भी देश के विकास की मुख्यधारा में शामिल होगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने पोक्सो एक्ट में मृत्यु दंड का प्रावधान किया है। तीन तलाक समाप्त कर मुस्लिम महिलाओं को इंसाफ दिलाया है।

 उन्होंने कहा कि 2022 तक सभी को पक्का घर देने के वादे के साथ 1.95 करोड़ मकान दिये जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार 2024 तक हर घर नल और जल की व्यवस्था करने जा रही है। हिमाचल को भी देश भर के साथ पानी को बचाने के लिए ‘जन जीवन मिशन’ से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि उज्जवला योजना के तहत देश में 80 लाख महिलाओं को रसोई गैस सिलिंडर वितरित किए गये हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पर्यावरण से लड़ने के लिए प्लास्टिक के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध लगाना जरूरी है। सरकार प्रदूषण कम करने के लिये इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रोत्साहन दे रही है। ऐसे वाहनों पर जीएसटी कम किया गया है।

 देश में नागरिकों को स्वस्थ रखने के लिये सरकार ने ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ शुरू किया है। सरकार की विदेश नीति को लेकर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ पूरी दुनिया खड़ी है। पाकिस्तान को आतंकवाद के मुद्दे पर समूची दुनिया ने भारत का साथ दिया है। चंद्रयान-2 भारत की बहुत बड़ी उपलब्धि है। नासा से लेकर दुनिया भर के वैज्ञानिकों ने इसरो की इस कामयाबी को सराहा है। इस अभियान को आगे बढ़ाया जाएगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »