20 Apr 2024, 02:35:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी बनीं कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 9 2019 3:55PM | Updated Date: Sep 9 2019 3:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार के बेटे अंशुल कुमार को कांग्रेस का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शर्मिष्ठा और अंशुल की नियुक्ति को हरी झंडी दे दी है। इससे पहले शर्मिष्ठा दिल्ली कांग्रेस में प्रदेश प्रवक्ता थीं।
 
आज सोनिया गांधी ने मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री कमलनाथ और कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थकों के बीच प्रदेश में पार्टी के नए अध्यक्ष को लेकर चल रहे विवाद के सार्वजनिक होने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दोनों नेताओं को मंगलवार और बुधवार को बैठक के लिए दिल्ली बुलाया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »