29 Mar 2024, 13:38:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मोदी का ट्विटर पर जलवा - हुए 5 करोड़ फॉलोअर्स, बने तीसरे...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 9 2019 3:17PM | Updated Date: Sep 9 2019 3:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोशल मीडिया पर लोकप्रियता दिनों दिन बढ़ती जा रही है। पीएम मोदी ने अब ट्विटर पर फॉलोअर्स का नया रिकॉर्ड बनाया है। ट्विटर पर उनके फॉलोअर्स की संख्‍या 5 करोड़ हो गई है। मोदी जनवरी 2009 में ट्विटर से जुड़े हैं। प्रधानमंत्री के ट्विटर हैंडल के अनुसार उनके प्रशंसकों की संख्या पांच करोड़ पर पहुंच गई है।
 
ट्विटर पर प्रशंसकों के मामले में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप उनके अभी भी काफी आगे हैं। ट्रंप के ट्विटर पर प्रशंसकों की संख्या छह करोड़ 41 लाख है। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के ट्विटर पर प्रशंसक तीन करोड़ 84 लाख हैं। केंद्रीय गृह मंत्री और अमित शाह के ट्विटर फॉलोवर्स एक करोड़ 52 लाख हैं। शाह मई 2013 में ट्विटर से जुड़े हुए हैं।मोदी की तुलना में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के ट्विटर पर प्रशंसकों की संख्या काफी कम है। वायनाड से सांसद राहुल गांधी के ट्विटर प्रशंसक एक करोड़ छह लाख हैं। राहुल गांधी अप्रैल 2015 से ट्विटर पर सक्रिय हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »