26 Apr 2024, 03:57:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

वायुसेना के रिटायर्ड अधिकारी ने की आत्महत्या, मोदी को लिखा सुसाइड नोट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 9 2019 2:52PM | Updated Date: Sep 9 2019 2:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। असम के रिटायर्ड एयर फोर्स के अधिकारी ने उत्तर प्रदेश के एक होटल में आत्महत्या कर ली। मृतक ने जान देने की वजह देश मे मंदी और भ्रष्‍टाचार को वजह बताते हुए पूर्व वित्त मंत्री चितम्बरम को भ्रष्‍टाचार का जिम्मेदार बताया है और आर्थिक तंगी से परेशान होकर होटल के अंदर रिटायर एयरफोर्स कर्मी ने पंखे से लटक कर अपनी जान दे दी।
 
जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में पूर्व एयरफोर्स के अधिकारी ने आत्महत्या कर ली और साथ ही एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है जिसे उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम संबोधित किया है। पांच पेज के इस लेटर में एयरफोर्स के पूर्व अधिकारी बिजन दास ने पूर्व वित्तमंत्री पी चिदंबरम पर आरोप लगाया है कि देश की मौजूदा आर्थिक हालात के लिए वो जिम्मेदार हैं। देश की आर्थिक मंदी के लिए मौजूदा मोदी सरकार को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है।
 
पुलिस ने घरवालों को सूचना देकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आर्थिक तंगी से परेशान होकर 55 साल के रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी बिजन दास ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। सुसाइड नोट में बिजन दास ने देश में मंदी के लिए पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के भ्रष्टाचार को जिम्मेदार बताया है। अपने गायक बेटे विवेक के लिए प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी से मदद की गुहार लगाई है। साथ ही जिला प्रशासन से आग्रह किया कि उसके शव को प्रयागराज में ही दफना दिया जाए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »