19 Apr 2024, 08:07:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अरुण जेटली की अस्थियां वाराणसी में गंगा में प्रवाहित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 8 2019 3:58PM | Updated Date: Sep 8 2019 3:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली की अस्थियां रविवार को यहां पवित्र गंगा नदी में प्रवाहित की गईं। भाजपा काशी क्षेत्र के मीडिया प्रभारी नवरतन राठी ने बताया कि दिवंगत नेता के पुत्र रोहन जेटली एवं अन्य नाते-रिश्तेदारों ने मणिकर्णिका घाट पर वैदिक विधिविधान पूरा करने के बाद अस्थियों को गंगा की लहरों के बीच प्रवाहित किया। इससे पहले  पार्टी के नीची बाग स्थित नगर कार्यालय में स्वर्गीय जेटली के अस्थि कलश पर भाजपा नेताओं के अलावा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय निवासियों ने श्रद्धासुमन अर्पित कर दिवंगत आत्मा को याद किया।
 
इस अवसर पर भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव समेत अनेक पदाधिकारी मौजूद थे। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेहद करीब माने जाने वाले पूर्व वित्त केंद्रीय मंत्री श्री जेटली का निधन 24 अगस्त को दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में  हो गया था। वह 66 वर्ष के थे। उनका अंतिम संस्कार 25 अगस्त को दिल्ली के निगमबोध घाट पर किया गया था। देश के जाने माने वकील रहे जेटली का जन्म 28 दिसंबर 1952 को दिल्ली में हुआ था। परिवार के परिवार में पत्नी संगीता जेटली के अलावा एक पुत्र रोहन एवं पुत्री सोनाली हैं।    
 
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »